भरवां भिंडी
भरवां भिंडी
सामग्री (तीन से चार लोग):
- 250 ग्राम भिंडी
- 1/2-2 चमचे सरसों का तेल
- 2 से 3 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच सौंफ का पाउडर
- 1/2 गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 8 से 10 इंच हींग
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 से 2 चम्मच बेसन रोस्ट किया हुआ
कुकिंग निर्देश:
1. सबसे पहले भिंडी को तीन से चार बार पानी से धोकर एक कपड़े पर फैला कर पानी को सुखा लें। फिर भिंडी के ऊपर और नीचे से कटकर बीच में एक लंबा कट लगा लें। अब सारे मसाले, रोस्ट बेसन और 5 से 6 चुटकी हींग को एक प्लेट में डालकर 1-2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
2. अब इस मसाले को भिंडी के बीच में थोड़ा-थोड़ा भरकर भरवां भिंडी तैयार कर लें।
3. अब एक पैन में डेढ़ चम्मच तेल डालकर उसमें थोड़ी सी हींग डालकर चटकाएं। फिर सारी भिंडियों को डालकर लौ फ्लेम पर 1 से 2 मिनट भुनें।
4. अब पैन के किनारे पर 2 चम्मच पानी डालकर प्लेट से ढककर लौ फ्लेम पर 5 से 6 मिनट पकाएं। बीच में एक बार अच्छे से मिला लें। जब भिंडी गल जाए और उसका तेल अलग होने लगे, तो भरवां भिंडी को अच्छे से मिक्स करके एक बाउल में निकाल लें।
5. अब भरवां भिंडी तैयार है। इसे रोटी, पराठे, या पूरी के साथ सर्व करें। आप इस भरवां भिंडी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक खा सकते हैं। यह भिंडी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटी लगती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें