शेजवान चटनी
शेजवान चटनी
सामग्री
200 ग्राम सूखी लाल मिर्च
10-12 लहसुन की कलियां
1 चम्मच सिरका, नींबू, दही
1 चम्मच नमक
3 चम्मच तेल
विधि
1. सबसे पहले गर्म पानी में मिर्ची को भिगोकर 1 घंटे के लिए रख दें।
2. एक मिक्सी में मिर्ची और लहसुन दोनों को बारीक पीस लें।
3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर उसमें पिसा हुआ मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें। एक चम्मच नमक डालें, मिक्स करें और मीडियम गैस पर 4-5 मिनट तक चलाते हुए चटनी को पकाएं। फिर एक चम्मच नींबू का रस डालें।
अब आपकी शेजवान चटनी तैयार है। इसे ठंडा करके फ्रिज में 15 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
#recipe #kitchentips #homecooking
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें