रवा उपमा
रवा उपमा
सामग्री
2-3 सर्विंग
200 ग्राम रवा (सूजी)
50 ग्राम मूंगफली
5-6 काजू
1 कटोरी मनपसंद सब्जी कटी हुई (गाजर, प्याज, मटर)
1/2 चम्मच अदरक कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
1 चम्मच चना दाल
1 चम्मच उड़द दाल
1/2 चम्मच सरसों
2 बड़े चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
1 चम्मच नींबू का रस
कुकिंग निर्देश
15 मिनट
1. सबसे पहले एक कढ़ाई में रवा को 5 से 6 मिनट तक बिना तेल के अच्छे से भून लें और फिर अलग निकालकर रखें।
2. अब कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म होने दें। फिर उसमें मूंगफली, काजू और कड़ी पत्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और फिर निकालकर अलग रख लें।
3. अब उसी कढ़ाई में अगर जरूरत हो तो थोड़ा और तेल डालें। फिर उसमें सरसों के दाने, चना दाल, उड़द दाल डालें और कुछ देर तक चलाते रहें। फिर इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर हल्का नमक डालकर पकाएं।
4. अब भुनी हुई सूजी डालकर एक-दो मिनट तक अच्छे से चलाएं। फिर इसमें पानी और नमक डालें। जब उपमा गाढ़ा हो जाए तब उसमें तले हुए मूंगफली और काजू, और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
5. अब आपका रवा उपमा तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें।
#recipe #kitchentips #homecooking
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें